Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya – Hindi Me India https://hindimeindia.com Sat, 30 Sep 2023 14:02:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.4 https://hindimeindia.com/wp-content/uploads/2024/04/cropped-cropped-Green-and-Black-Minimalist-Education-Logo-32x32.png Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya – Hindi Me India https://hindimeindia.com 32 32 रॉकेट का आविष्कार किसने किया और कब किया था https://hindimeindia.com/rocket-ka-avishkar-kisne-kiya-aur-kab-kiya/ https://hindimeindia.com/rocket-ka-avishkar-kisne-kiya-aur-kab-kiya/#respond Sat, 30 Sep 2023 14:02:41 +0000 https://hindimeindia.com/?p=2678 Read more]]> Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab : इस लेख में रॉकेट का आविष्कार कब और किसने किया था? (Who invented the Rocket and when?) के विषय में जानकारी दी गई है।

क्या आप जानते हैं Rocket का आविष्कार किसके द्वारा और कब किया गया था। यदि आपको नही पता है कि रॉकेट क्या होता है और Rocket कैसे उड़ता है तथा रॉकेट के आविष्कारक साइंटिस्ट कौन है, यह किस राष्ट्र के है, तो कोई बात नही। हम इस आर्टिकल के माध्यम से प्रथम रॉकेट किसने और कब बनाया एवं पहला लिक्विड ईंधन (Fuel) रॉकेट का आविष्कार किसने किया तथा Rocket कितने तरह के होते है जैसी सभी जानकारियां इस आर्टिकल में शामिल करने वाले हैं।

आईए जानते हैं Rocket Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab –

रॉकेट का अविष्कार किसने किया और कब

मित्रों रॉकेट का आविष्कार सर्वप्रथम 13th Century में China के द्वारा किया गया था। ऐसा माना जाता है कि प्रथम रॉकेट का उपयोग China के द्वारा हथियारों को एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने के लिए किया जाता था।

रॉकेट का उपयोग सर्वप्रथम सन 1232 में चीनी (Chinese) और मंगोल (Mongol) के मध्य हुए युद्ध में किया गया था,ऐसा बोला जाता है की Mongol के द्वारा रॉकेट टेक्नोलॉजी Europe पहुंची थी और फिर अलग अलग शासको से Europe और Asia के अन्य भागों में प्रचलित हो गई।

सन 1792 में मैसूर (Mysore) के शासक टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) ने अंग्रेज के विरुद्ध युद्ध के दौरान लोहे से बने हुए रॉकेट का उपयोग किया था। यह अंग्रेजों के लिए एक नया हथियार या शस्त्र था बाद में अंग्रेजों ने इसकी टेस्टिंग करके Rocket Technology का निर्माण किया तभी से यह मेथड प्रचलित हो गया।

इसके पश्चात कई सारे देशों के माध्यम से विभिन्न  प्रकार के Rocket निर्माण किया गया, आज के इस वर्तमान टाइम सभी देश के पास अपने रॉकेट मौजूद है और इन रॉकेट का उपयोग Satellite को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए एवं युद्ध क्षेत्र में भी होता है।

तो दोस्तो अब आपको पता चल गया होगा की रॉकेट का आविष्कार सबसे पहले कब और किसने किया था, अब हम बात करेंगे पहले लिक्विड फ्यूल रॉकेट का आविष्कार किसने किया के बारे में।

पहले तरल ईंधन रॉकेट का आविष्कार?

सन 1926 में Robert Hutching Goddard ने संसार का सबसे प्रथम तरल ईंधन रॉकेट का निर्माण किया, रॉबर्ट गोडार्ड इंजीनियर प्रोफेसर,भौतिकी वैज्ञानिक और एक खोजकर्ता है,रॉबर्ट ने 17 मार्च वर्ष 1926 को Urban Massachusetts पर दुनिया के सर्वप्रथम तरल ईंधन रॉकेट का टेस्टिंग हुआ।

जो 60 मिल प्रति घंटे की स्पीड से 41 Feet की दूरी और 184 Feet की ऊंचाई तक पहुंच गया, इस Rocket की लंबाई 10 Feet की थी और इसमें फ्यूल के लिए लिक्विड Oxygen और Petrol का उपयोग किया गया था, इस Rocket का परीक्षण सफल हुआ था।

रॉकेट क्या है?

रॉकेट शब्द की उत्पति एक Italian शब्द Rocchetta से हुई है, जिसका मतलब सिलेंडर जैसे वस्तु से है जिस पर धागे लपेटे जाते है,रॉकेट भी एक सिलेंडर के साइज का होता है, जिसमें अधिक मात्रा में गैसीय ईंधन( Gas Fuel) होता है, Rocket में जैसे जैसे Gases का मिश्रण जलता जाता है, तो वह रॉकेट उतनी ही तेज वेग या रफ्तार से आगे बढ़ता है।

रॉकेट धरती एवं एटमॉस्फियर से बाहर स्पेस में जाता है, रॉकेट के फ्यूल को जलाने के लिए भी Oxygen की जरूरत होती है, इसलिए Rocket में ईधन जलाने के लिए आवश्यक ऑक्सीडाइजर (Oxidizer) साथ में लिया जाता है, रॉकेट बहुत उंचाई तक बिना ऑक्सीजन वाले क्षेत्र में उड़ सकता है। इसके अतरिक्त रॉकेट वैक्यूम में भी उड़ता है, तो दोस्तो अब आपको समझ आ गया होगा की रॉकेट क्या है अब हम जानेंगे Rocket आसमान में कैसे उड़ता है के बारे में।

Related… बल्ब का आविष्कार किसने और कब किया?

रॉकेट कैसे उड़ता है ?

रॉकेट स्पेस यानी अंतरिक्ष में एक साइंटिस्ट रूल के आधार पर कार्य करता है, जिसे Newton की गति का तीसरा नियम कहते है, Rocket के भीतर इंजन में ईंधन के रूप में गेसो का मिश्रण होता है, जब रॉकेट के अंदर एक चैंबर में सॉलिड या लिक्विड फ्यूल को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है जिससे हाई प्रेशर पर Gas उत्पन्न होती है।

उत्पन्न हुई Gas रॉकेट के पीछे की ओर उपस्थित एक सकरे मुंहसे अधिक तेज वेलोसिट के साथ बाहर निकलती है, गैस के बाहर निकलने से एक रिएक्शन प्रोड्यूस होती है, जो रॉकेट को तेज वेग से आगे की ओर ले जाती है।

तो दोस्तो अब आपको समझ आ गया की Rocket कैसे उड़ता है,अब आगे हम जानेंगे भारत में पहला रॉकेट कब और किसने बनाया के विषय में।

Related …. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया और कब?

भारत में पहला रॉकेट कब और किसने बनाया?

भारत में निर्माणित प्रथम रॉकेट रोहिणी – 75 (Rohini – 75) है जिसे 20 नवंबर साल 1967 को लॉन्च किया गया था इसे इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) द्वारा बनाया गया था 

इसके अतरिक्त दोस्तो भारत में प्रथम रॉकेट लॉन्च इवेंट की शुरुआत 21 नवंबर साल 1963 को हुई थी, भारत की भूमि से प्रथम Rocket 21 नवंबर साल 1963 को सफलतापूर्वक लॉन्च करा गया, इसे Thiruvananthapuram के पास थुम्बा से लॉन्च किया गया था, इस रॉकेट का नाम नाइक अपाचे (Nike Apache) था।

इस Rocket का वज़न 715 Kilogram था जो 30 Kilogram वज़नी सैटेलाइट को 207 Kilometer दूर तक ले जा सकता था,उस टाइम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए उचित संसाधन नहीं थे। उसके बावजूद भी इंडियन स्पेस साइंटिस्ट के बेहतर स्किल ने वह कर दिखाया जो उस जमाने में दूसरे राष्ट्र सोच नहीं सकते थे। 

इस Rocket को रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन तक Cycle से ले जाया गया था, तो दोस्तो अब आपको समझ आ गया होगा की भारत में पहला रॉकेट किसने और कब बनाया था और भारत में पहले रॉकेट प्रक्षेपण कार्यक्रम का आरंभ कब हुआ था।

रॉकेट का इतिहास। History of Rocket in Hindi

रॉकेट का इतिहास बहुत दिलचस्प है। यहाँ एक संक्षेप में रॉकेट का इतिहास:

  • प्राचीन काल — रॉकेट का इतिहास प्राचीन काल में शुरू हुआ, जब कुछ समुद्री और अंतरिक्षीय यात्रियों ने रॉकेट के प्रकारों का उपयोग किया था।
  • मध्यकालीन काल — 13वीं और 14वीं सदी में, अरबी और चीनी वैज्ञानिकों ने रॉकेट की तकनीकों का अध्ययन किया और उन्होंने युद्ध में इसका उपयोग किया।
  • मॉडर्न युद्धों का समय — 20वीं सदी के दौरान, रॉकेट्री और अंतरिक्ष उपयोग की तकनीकें विकसित हुईं, जैसे कि वर्गीय आवश्यकताओं के लिए वायुसेना द्वारा रॉकेट का इस्तेमाल किया गया।
  • अंतरिक्ष यात्रा — 20वीं सदी के अंत में, अंतरिक्ष यात्रा के लिए रॉकेट का प्रमुख उपयोग हुआ, और यह स्पेस एजेंसियों जैसे कि NASA और अन्यों के लिए संभावनाओं का साक्षर बनाया।
  • आधुनिक कारण — आजकल, रॉकेट्स अंतरिक्ष यात्रा, उपग्रह चालन, और अन्य वैज्ञानिक और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए प्रमुख रूप से प्रयोग हो रहे हैं।

Related ….

निष्कर्ष —

मित्रों, रॉकेट का आविष्कार किसने और कब किया था ( Rocket Ka Avishkar Kisne Aur Kab Kiya Tha) आर्टिकल से आपको रॉकेट के आविष्कार के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपके दिमाग में रॉकेट की खोज या पहला रॉकेट किसके द्वारा बनाया गया से जुड़े किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो कृपया कॉमेंट बॉक्स में कमेंट बताए आपकी सहायता जरूर की जाएगी।

भारत में Rocket कब बना या भारत में रॉकेट का आविष्कार कब हुआ और किसके द्वारा हुआ आर्टिकल को मैने बहुत मेहनत कर रिसर्च किया और सही जानकारी इकट्ठा कर पब्लिश किया है।

]]>
https://hindimeindia.com/rocket-ka-avishkar-kisne-kiya-aur-kab-kiya/feed/ 0