Computer का आविष्कार किसने किया और कब?

इस आर्टिकल में कंप्यूटर का अविष्कार किसने और कब किया? (Computer Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab) के बारे में जानकारी देने वाले हैं। ताकि आपको कंप्यूटर के अविष्कारक वैज्ञानिक कौन थें और किस देश के थे के बारे में विस्तृत जानकारी पता चल सके।

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की कंप्यूटर का अविष्कार किसने किया? आज की बढ़ती टेक्नोलॉजी के समय में कंप्यूटर का उपयोग पूरे विश्व में किया जाता है। कंप्यूटर आज हमारे लाइफ की रोजाना जरूरत बन गया है। अपने छोटे काम से लेकर बड़े काम के लिए लोग कंप्यूटर का उपयोग करते है।

Computer का आविष्कार जबसे हुआ है ऐसा लगता है पूरा संसार ही बदल गया है। आज के टाइम में कंप्यूटर आपको चाहे गवर्मेंट सेक्टर हो या फिर प्राइवेट सेक्टर सभी जगह देखने को मिल जाता है। Computer में आप अपना कोई भी प्रकार का Data स्टोर कर सकते है।

Internet से अलग अलग इंफॉर्मेशन प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर ने हमारे लाइफ को बहुत आसान कर दिए है बड़ी से बड़ी दिक्कत चुटकियों में सॉल्व कर सकते है। कंप्यूटर एक ऐसी उपकरण है जो Hardware और Software दो चीजो से चलता है।

Computer क्या होता है?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो User द्वारा दिए गए Input को प्रोसेस करके इनफॉरमेशन को रिजल्ट के रूप में डिस्प्ले करता है। Computer के बिना आज के लाइफ की कल्पना भी नहीं करी जा सकती। लाइफ के प्रत्येक फील्ड में कंप्यूटर के द्वारा सभी कार्य किये जाते हैं।

Computer शब्द Latin वर्ड से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है कैलकुलेशन या गणना करना। इसका मतलब यह है की शुरू शुरू में जिन कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था वह सिर्फ कैलकुलेशन करने तक ही सीमित थे जिस वजह से कंप्यूटर को हिंदी में संगणक बोला जाता है।

आपको बताना चाहते है की Computer बहुत प्रकार के होते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर में Operating System (OS) भी तमाम प्रकार के होते हैं लेकिन मुख्यता जो Operating System का यूज होता है वह है विंडो (Window), मैक ( Mac) और लिनक्स (Linux)।

WhatsApp Channel Join Now

साधारण तौर पर हमारे घरों में जिस Computer का उपयोग होता है उसमे Window नामक OS प्रयोग होता है। आप में से बहुत लोग Computer का उपयोग करते होंगे पर क्या आपने कभी सोचा है Computer का आविष्कार या इन्वेंशन किसने किया? Computer के तमाम प्रकार के अनुसार ही इनके कार्य करने की कैपेसिटी भी भिन्न होती है। और Computer में मौजूद इनके कंपोनेंट्स या पार्ट्स को कोई एक इंसान ने नहीं बल्कि तमाम इंशानों द्वारा ग्रुप में मिलकर बनाया है।

इसलिए Computer का आविष्कार किसने किया है। इसका एक्जैक्ट उत्तर देना थोड़ा मुस्किल हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि Computer का आविष्कार किसने और कब किया?

Computer का आविष्कार किसने किया और कब

कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) ने किया था। इन्हें Computer का जनक माना जाता है। साल 1822 में Charles Babbage नें डिफरेंशिअल इंजन (Differential Engine) नाम के मैकेनिकल कंप्यूटर का इन्वेंशन किया था।

WhatsApp Channel Join Now

इसके बाद सन 1938 में यूनाइटेड स्टेट्स नेवी ने इलेक्ट्रो मैकेनिकल Computer बनाया था। जिसका नाम Torpedo Data Computer था।

फिर साल 1939 में Konrad Zuse ने Z2 Computer का निर्माण किया। जिसमे पहली बार Vaccum Tubes का उपयोग किया गया। ये सबसे पहला इलेक्ट्रो मैकेनिकल रिले कंप्यूटर था। इसके बाद में Z3 Computer विकसित किया गया जिसमें करीबन 2000 Relay का प्रयोग किया गया।

Bail Laborateries में साल 1947 में का ट्रांजिस्टर आविष्कार किया है। Transistor एक स्विच की भांति काम करता है जो की Circuit को ON या Off कर सकता है और ये Amplifier के जैसे भी कार्य करता है।

ट्रांजिस्टर के आने से Computer का विश्व में बहुत अधिक बदलाव आया पहले जमाने के जो कंप्यूटर थे उनका आकार बहुत बड़ा था लेकिन ट्रांजिस्टर से उन्ही Comptuer का आकर बहुत शॉर्ट हो गया।

Charles Babbage कौन थे?

चार्ल्स बैबेज जिनका जन्म साल 1791 में लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। यह एक अंग्रेजी गणितज्ञ और आविष्कारक थे जिन्हें पहला मैकेनिकल कंप्यूटर डिजाइन करने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें कंप्यूटिंग के जनक में से एक माना जाता है और उनके काम ने मॉडर्न कंप्यूटर की नींव रखी। 

बैबेज का सबसे प्रसिद्ध आविष्कार एनालिटिकल इंजन था, जिसे पंचेड कार्ड का उपयोग करके जटिल गणना करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। हालाँकि यह मशीन उनके जीवनकाल में कभी पूरी नहीं हुई, लेकिन इसे मॉडर्न कंप्यूटरों का अग्रदूत माना जाता है और कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी के विकास पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है।

बैबेज एक विपुल लेखक और दार्शनिक भी थे और मशीनों और समाज के बीच संबंधों के बारे मे उनके विचार टेक्नोलॉजी और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में आधुनिक बहस को प्रभावित करते रहे हैं।

Read More… टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान

इलेक्ट्रॉनिक Computer का आविष्कार किसने किया था?

संसार के सबसे पहले Electronic Computer का अविष्कार सन् 1945 में John Vincent Atanasoff, J. Presper Eckert और John Mauchly के द्वारा डेवलप किया गया। इसे बनाने और Design करने का सारा खर्च US Military के द्वारा दिया गया था। Electronic Numerical Integrator and Computer (ENIAC) का खोज उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया में किया था। ये Computer करीबन 1800 Sqaure Feet में फैला हुआ था। करीबन 200 Kilowatt की Electric Power,लगभग 70000 Registers,10000 Capacitor ओर 18000 Vaccum Tubes इसको बनाने में लगे थे।

Programmable Computer का आविष्कार किसने किया?

प्रोग्रामेबल कंप्यूटर का कॉन्सेप्ट चार्ल्स बैबेज द्वारा विकसित किया गया था,लेकिन पहले पूर्ण फंक्शनेबल प्रोग्रामेबल कंप्यूटर का आविष्कार 1936 में जर्मनी में कोनराड ज़ूस द्वारा किया गया था। सन 1938 में जर्मन सिविल इंजीनियर जिनका नाम Konrad Zuse था इन्होंने संसार का पहला Freely Programmable Binary Driven Mechanical कंप्यूटर बनाया था। Konrad Zuse ने इस कंप्यूटर का नाम Z1 रखा था। Konrad Zuse को काफी लोग मॉडर्न कम्प्यूटर का जनक भी मानते हैं।

Read More…. MS Word क्या है? | What is Microsoft Word in Hindi

कमर्शियल Computer (Commercial Computer) का आविष्कार किसने किया?

संसार का सबसे पहला कमर्शियल कंप्यूटर का आविष्कार सन 1951 United States में हुआ था। जिसको  UNIVAC नाम से जाना गया। UNIVAC का पूर्ण नाम Universal Automated Computer था। कमर्शियल कंप्यूटर्स को इंडस्ट्रियल कंप्यूटर्स के नाम से भी जाना जाता है। यह पहला ऐसा Computer था जो की दोनों Numerical और Alphabetic को प्रबंधित करने में योग्य था। इस कंप्यूटर को भी J. Presper Eckert और John Mauchly के माध्यम से डिजाइन किया गया था।

इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल Computer का आविष्कार किसने किया?

सन 1937 में दुनिया का सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर Dr.John V. Atanasoff और Clifford Berry के जरिए इन्वेंशन किया गया था। इन साइंटिस्ट ने इस कंप्यूटर को Atanasoff-Berry Computer (ABC) के नाम से पुकारा था।

Read More….. कंप्यूटर के 50 पार्ट के नाम और उनके कार्य

पर्सनल डेस्कटॉप Computer (Personal Desktop Computer) का आविष्कार किसने किया?

सारी दुनिया में सबसे पहला डेस्कटॉप पर्सनल कंप्यूटर इटली की कंपनी Olivetti ने सन 1964 में निर्मित किया था। उन्होंने इस कंप्यूटर का प्राइस 3,200 डॉलर रखा था। प्राइस को देखते हुए आज के हिसाब से यह करीबन 2 Lakh रूपए है। सन 1985 में अटारी कॉर्पोरेशन ने 520ST Computer बनाया। ये एक 32 Bit का कलरफुल कंप्यूटर था और इसमें 256 KB RAM थी और 3.5 इंच की एक फ्लॉपी डिस्क्स थी जो Storage का काम करती थी।

लैपटॉप (Laptop) का आविष्कार किसने किया?

लैपटॉप का आविष्कार Sir Adam Osborne के द्वारा सन 1981 में हुआ था। दोस्तो पहला लैपटॉप का नाम Osborne रखा गया था। इसका लैपटॉप का नाम इसके आविष्कारक के नेम पर ही रखा गया।

उस टाइम इसकी प्राइस करीबन 1500 डॉलर था। इस लैपटॉप में इसकी ही कई सारी C Program पहले से इंस्टॉल्ड थी और साथ में एक शॉर्ट कंप्यूटर स्क्रीन भी बनी हुई थी।

सुपर कंप्यूटर (Super Computer) का आविष्कार कब हुआ?

सुपर कंप्यूटर उन कंप्यूटर को कहा जाता है जिनकी कार्य करने की कैपेसिटी बहुत ही हाई लेवल पर और बहुत फास्ट होती है। इन कंप्यूटर में हजारों की संख्या में Processors मौजूद होते हैं जिसके कारण इसकी काम करने की स्पीड सबसे बड़ी और तेज होती है।

Supercomputers को मुख्य रूप से Scientific Filed या Engineering Field के काम करने के लिए उपयोग किया जाता है। साधारणतौर पर ऐसे कंप्यूटर का उपयोग घर या ऑफिस में नहीं किया जाता।

इन कंप्यूटर को विशेष रूप से विज्ञान के फील्ड में जटिल Problems को सॉल्व करने के लिए डिजाइन किया गया है। सुपर कंप्यूटर को सबसे पहले सन 1960 में Seymour Roger Cray के माध्यम से डेवलप किया गया था। इस सुपर कंप्यूटर का नाम CDC 6600 रखा गया था।

इस Computer को कंट्रोल डाटा कॉर्पोरेशन और Cray Research में अविष्कार किया गया था। Seymour Cray ने सन 1920 से ही इस Computer की डिजाइन के लिए काम करना स्टार्ट कर दिया था जिसमें Sperry Rand नाम के वैज्ञानिक भी उनके साथ शामिल थे।

Read More…. Barcode क्या है (What is Barcode in Hindi)

भारत का पहला Computer कहां स्थापित (Establish) किया गया था?

इंडिया में सबसे पहले Computer सन 1952 में Dr.Dwijesh Dutta के माध्यम से Kolkata में  Indian Institute of Science के अंतर्गत लाया गया था। यह एक Analog Computer था। साल 1956 में Kolkata Indian Institute of Science के अन्दर Digital Computer HEC–2M लगाया था यह भारत का पहला Electronic Computer था।

उसके बाद सन 1958 में URAL नाम का एक Computer Indian Statistical Institute कोलकाता में लगाया गया जो साइज में HEC–2M से भी बड़ा आकार का था। इस Computer को Russia से खरीदा गया था और बाद में सन 1964 में इन दोनों Computer का उपयोग बंद कर दिया।

क्योकि उस टाइम IBM ने अपना पहला Computer IBM 1401 Indian Statistical Institute Kolkata में लगाया जो IBM 1400 Series का पहला Computer था जो एक Data Processing System Computer था।

भारत मे Computer का आविष्कार कब हुआ?

सन 1966 में भारत की दो इंस्टीट्यूट्स Indian Statistical Institute and Jadavpur University द्वारा मिलकर भारत के अन्दर पहला Computer बनाया। इसको ISIJU नाम से जाना गया। HEC–2M तथा ISIJU दोनो में सिर्फ एक डिफरेंस था URAL HEC–2M तथा URAL दोनों ही Vaccum Tubes युक्त Computer थे जबकि ISIJU एक Transister युक्त Computer था।

भारत का सुपर Computer कौन सा माना जाता है और किसने बनाया?

भारत का पहला Super Computer PARAM 8000 नाम से जाना गया। PARAM का पूरा अर्थ Parallel Machine है। इस कंप्यूटर को सन 1991 में C-DAC जिसका फुल फॉर्म Centre for Development of Advanced Computing के द्वारा विकसित किया गया था।

इसमें आर्किटेक्ट श्री Vijay P.Bhatkar का बहुत विशाल योगदान था। विजय पी.भटकर द्वारा सन 1991 में PARAM 8000 और सन 1998 में PARAM 10000 बनाया गया था।

Computer Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab

निष्कर्ष

दोस्तों आशा करते हैं कि आपको कंप्यूटर का आविष्कार किसने और कब किया के बारे में काफी कुछ जन को मिला होगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको कंप्यूटर किसने और कब अविष्कार किया, कंप्यूटर कितने प्रकार में बांटा गया था और इसके आविष्कारक कौन-कौन थे आदि के बारे में जानकारी दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *