टीवी का आविष्कार किसने और कब किया

Tv Ka Avishkar Kisne Kiya क्या आप जानते हैं यदि नही जानते की दुनिया में सबसे पहले TV का आविष्कार किसके द्वारा किया गया था और कब किया गया था तो आप एक सही Post पढ़ रहे हैं, हम आपको TV Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab या टीवी की खोज किसने की के विषय में सारी जानकारी देने वाले है। सबसे पहले TV का आविष्कार Black & White से लेकर रंगीन TV LED TV, LCD TV के सभी आविष्कारों और उनके आविष्कारक साइंटिस्ट के बारे में भी बताने वाले है।

पहले समय के लोग मनोरंजन के लिए सर्कस, जादू, स्टोरीज, स्पोर्ट्स, डांस,गाना, कुश्ती आदि का सहारा लेते थे। परंतु जैसे जैसे समय अगर बढ़ता गया वैसे वैसे लोगो के एंटरटेनमेंट का साधन भी बदलने लगा। Radio ने लोगो को मनोरंजन के सबसे यूनिक और नए प्रकारों से परिचित करवाया। लेकिन रेडियो सिर्फ दूर दराज बैठे व्यक्तियों की बातों को सुना सकता था,लोगो के दिमाग मे आने लगा कि काश कोई ऐसा यंत्र हो जो दृश्य या नजारा भी दिखाए।बस इसी जिज्ञासा ने TV की पहल या खोज की। कहा जाता है कि जरूरत आविष्कार की जननी मानी जाती है।इसी जरूरत ने TV की खोज कराई।

अब आगे की ओर बड़ते है और पता लगाते हैं कि TV का आविष्कार (Invention of Tv) खोज किसने की थी।

WhatsApp Channel Join Now

Table of Contents

टीवी का आविष्कार किसने किया ? | Tv Ka Avishkar Kisne Kiya Aur Kab

John Logie Baird ने दुनियां को सर्वप्रथम TV का तोहफा दिया। John ने साल 1925 में पहले मैकेनिकल सिस्टम (Mechanical System) पर आधारित ब्लैक एंड व्हाइट (Black & White) TV का आविष्कार किया। इसलिए John Logie Baird को Father Of Television (TV का पिता) कहा है।

इसके पश्चात साल 1927 में Philo Farnsworth ने दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक TV का निर्माण किया। इसके निर्माण होने के बाद 3 सितंबर साल 1928 को इसका सार्वजनिक प्रदर्शन किया कराया गया।

WhatsApp Channel Join Now

क्या आपको पता है कि भारत मे Television कब आया। आपको बता देना चाहते है कि भारत मे पहली बार TV टेलीकास्ट 15 सितंबर साल 1959 में किया गया। इसका उद्घाटन उस टाइम के राष्ट्रपति Rajendra Prasad ने आकाशवाणी भवन New Delhi से किया था।

रंगीन (Colorful) टीवी का आविष्कार कब किया गया? When Was Color TV invented

ब्लैक एंड व्हाइट TV को कलरफुल बनाने पर कार्य आरंभ हो गया। संसार के पहले कलरफुल  TV को साल 1946 में प्रस्तुत किया गया था। जिसे जॉन बेयर्ड की कंपनी ने साल 1940 में निर्माण कर तैयार किया था। ऐसा बताया जाता है कि साल 1948 में America में लाखो रंगीन TV बेचे गए थे। भारत में Color वाली TV का श्री गणेश साल 1982 Asian Games के Live प्रसारण के साथ हुआ था।

Related…. ट्रेन का आविष्कार किसने किया था और कब ?

भारत मे टेलीविजन का आविष्कार। Television in India?

जैसा कि हमने आपको यह बताया कि भारत मे TV का प्रसारण पहली बार 15 सितंबर साल 1959 में हुआ था। तब के समय में हफ्ते के सिर्फ 2 दिन 1-1 घण्टे के लिए TV पर Telecast किया जाता था। शुरुआती समय में टेलीविजन पर प्रसारण All India रेडियो के जरिए किया जाता था। उस टाइम में इसमे कृषि और शिक्षा के जुड़े हुए प्रोग्राम चलाए जाते थे। साल 1976 में All India Radio से अलग दूरदर्शन की स्थापना की गयी। देश के विभिन्न हिस्सों में दूरदर्शन के सेंटर खोले गए।

इसके पश्चात साल 1982 में भारत मे Satellite के माध्यम से दूरदर्शन पर प्रोग्राम टेलिकास्ट किए जाने लगे। साल 1982 में Satellite Insat-1A से कार्यक्रम प्रसारित किया जाने लगा। साल 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वायु तरंगों (Air Waves) पर भारत गवर्नमेंट का एकाधिकार नहीं हो सकता। इसके पश्चात भारत मे Private चैनल आरंभ होने लगे।

तब उस टाइम STAR Network का आगमन इंडिया मे हुआ,जिसने भारत के Zee Network ज़ी के साथ मिलकर Channel की शुरुआत की।

इसके बाद निरंतर Channels की संख्या बढ़ने लगी। इस टाइम में 1000 से ज्यादा गवर्नमेंट प्राइवेट और लोकल चैनल शामिल है।

Related…. कैमरा का आविष्कार किसने किया और कब ?

टीवी कितने प्रकार की होती है । Types of TV in Hindi

टेक्नोलॉजी (Technology),फीचर और Screen के बेस्ड पर TV को विभिन्न भागों में डिवाइड किया जा सकता है। लेकिन इन सभी के सबसे जरूरी विभाजन टेक्नोलॉजी के आधार पर माना जाता है। टेक्नोलॉजी के आधार पर TV 7 तरह की होती है।

1. एलसीडी LCD (Liquid Crystal Display)

2. एलईडी LED (Light Emitting Diode)

3. OLED (Organic Light Emitting Diode)

4. QLED (Quantum Light Emitting Diode)

5. डीएलपी DLP (Digital Light Processing)

6. सीआरटी CRT (Cathode Ray Tube)

7. प्लाज्मा डिस्प्ले टीवी (Plasma display TV)

टीवी से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट

•  CBS कलर TV बनाने वाली पहली कंपनी थी।

•  पहला TV Satellite टेलस्टार (Telstar) था जिसे NASA ने 10 जुलाई साल 1962 को लॉन्च किया था।

•  साल 1969 में चन्द्रमा पर पहली बार मानव लैंडिंग (Manned Landing)का सीधा प्रसारण 600 Million लोगो द्वारा देखा गया।

•  होम वीडियो सिस्टम का आरंभ सर्वप्रथम SONY कंपनी ने साल 1967 में करी।

•  यूनाइटेड नेशंस महासभा ने 21 नबम्बर 1996 में वर्ल्ड टेलीविजन फोरम की शुरुवात की और इस दिन को वर्ल्ड टेलीविजन डे मनाने का एलान कर दिया गया।

•  BBC ने साल 1996 में संसार की पहली टेलीविजन सेवा की शुरुवात की।

•  साल 1939 में America में पहली बार TV का प्रसारण हुआ। साथ ही TV पर कलरफुल प्रसारण पहली बार साल 1953 में किया गया।

• Baird ने साल 1924 में इलेक्ट्रिक पंखे की मोटर,कार्ड,गत्ते,सिलाई सुई,बिस्किट के टीन के उपयोग से संसार की पहली TV का निर्माण किया था।

•  भारत का पहला TV Private चैनल ZEE नेटवर्क है।

Related…. Computer का आविष्कार किसने किया और कब?

हमारे जीवन में TV की भूमिका!!

TV ने लोगो को बहुत जागरूक कर दिया है। जो भी चीजों के बारे में लोगो को कोई भी जानकारी नही होती थी,उन्हें वो जानकारी डायरेक्ट Live रूप में TV पर मिलने लगी। जिसकी वजह से लोगो का ज्ञान और सोचने की क्षमता दोनों में बढ़ौतरी हो गयी। TV एक ऐसा यंत्र जिसने हमारा जीवन आरामदायक बना दिया है। TV ने अलग अलग स्थानों के लोगों को एक दूसरे के पास लाने का भी कार्य किया है। हेल्थ,कृषि,शिक्षा,व्यापार के विकास में TV के अहम योगदान को भी भुलाया जा नही सकता है।

उपर्युक्त सभी फायदों के साथ साथ TV के बहुत से नुकसान भी माने जाते है जैसे एक व्यक्ति अपने पूरे लाइफ में करीबन 10 साल तक TV देखता है। TV देखने को लेकर कोई रूल्स तथा टाइम लिमिट नहीं होती है। हम अपनी इच्छा अनुसार TV Channel का स्लीकेशन करते हैं। TV की वजह से लोगो का बहुत ही कीमती टाइम मनोरंजन के नाम पर बेकार होता जा रहा है। TV पर एंटरटेनमेंट,शिक्षा, समाचार, खेलसे जुड़े कार्यक्रम आते है। एजुकेशन,खेल और न्यूज सिर्फ हमारे ऊपर सकारात्मक प्रभाव ही छोड़ते हैं। परंतु मनोरंजन के कार्यक्रम में हॉरर शो,कॉमेडी शो, एडल्ट शोज, फिल्मे, रियलिटी शोज,एडवेंचर्स दृश्य दिखाए जाते है। Films का बच्चो पर अधिक ही बुरा प्रभाव पड़ता देखा गया है। बच्चे जो भी देखते है उसे ग्रहण या सीखने की सोचते या इंस्पायर होते है। साथ ही साथ TV का हेल्थ पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

Related Post…. मोबाइल का आविष्कार किसने किया था और कब 

टीवी (Telivision) का इतिहास

टेलीविजन (Television) का इतिहास बहुत रोचक है। यहाँ टेलीविजन के मुख्य मील के पत्थर चुराने के बहुत सारे महत्वपूर्ण पलों की एक संक्षेपिक झलक है:

  1. पहला टेलीविजन: टेलीविजन का निर्माण जॉन लॉगी बेयरड द्वारा 1927 में किया गया था। इसने ग्राफिकल इमेज को बिना ब्रेक किए एक दूसरे जगह ट्रांसमिट करने की क्षमता दिलाई।
  2. पहला सार्वजनिक प्रसारण: टेलीविजन का पहला सार्वजनिक प्रसारण 1930 में जर्मनी में हुआ था, और फिर अमेरिका में 1939 में न्यूयॉर्क वर्ल्ड फेयर के दौरान हुआ।
  3. कलर टेलीविजन: 1950 में, कलर टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ, जिससे दर्शकों को रंगीन चित्र दिखाया जा सकता था।
  4. दिजिटल टेलीविजन: 2000 में, दिजिटल टेलीविजन के आगमन ने चित्र और ध्वनि की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार किए।
  5. स्मार्ट टेलीविजन: आजकल के टेलीविजन स्मार्ट होते हैं, जिन्हें इंटरनेट कनेक्टिविटी और विभिन्न ऐप्लिकेशन का समर्थन होता है।

टेलीविजन का इतिहास विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसने मानव समाज को विनोद और जानकारी का नया स्रोत प्रदान किया है।

निष्कर्ष 

टीवी के आविष्कार के बारे में उपर्युक्त जानकारी में हमने आपको बेहतर तरीके से जानकारी देने का प्रयास किया यदि आपको TV का आविष्कार किसने किया और कब किया था इससे जुड़े किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो हमे Comment Box में लिख कर जरुर बताए आपके प्रश्न का जवाब जरूर दिया जाएगा।

ज्ञान यदि आविष्कार का हो तो कौन व्यक्ति नही जानना चाहेगा क्योंकि ऐसे सवाल आज कल सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में पूंछे जाते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *