IP Address – Hindi Me India https://hindimeindia.com Fri, 22 Dec 2023 08:57:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://hindimeindia.com/wp-content/uploads/2024/04/cropped-cropped-Green-and-Black-Minimalist-Education-Logo-32x32.png IP Address – Hindi Me India https://hindimeindia.com 32 32 IP Address क्या होता है, आईपी एड्रेस कैसे पता करे? -What is IP Address in Hindi https://hindimeindia.com/what-is-ip-address-how-to-find-ip-address-in-hindi/ https://hindimeindia.com/what-is-ip-address-how-to-find-ip-address-in-hindi/#respond Fri, 22 Dec 2023 08:57:13 +0000 https://hindimeindia.com/?p=823 Read more]]> इस आर्टिकल में आईपी एड्रेस क्या होता है, आईपी एड्रेस कैसे पता करे? (What is IP address, how to find IP address in Hindi?) के बारे में जानकारी बताने वाले हैं। क्या आप जानते हैं IP Address Kya Hota Hai या किसी भी Mobile, Computer, Laptop का IP Address Kaise Pata Kare, नहीं जानते तो कोई बात नहीं हम आपको IP Address in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं।

हेलो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की IP Address क्या होता है (What is IP Address in Hindi) इसके साथ ही हम जानेंगे की IP Address कैसे पता करें। दोस्तों आज के समय में हर किसी को इंटरनेट की आवश्यकता होती है और IP Address काफी महत्वपूर्ण कनेक्शन है जो इंटरनेट पर उपकरणों और वेबसाइटों को जोड़ता है।

यदि आपके पास एक मोबाइल या कंप्यूटर डिवाइस है और आप इसका उपयोग सिर्फ इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए करते हैं, तो आपका telecom service provider इसे एक अद्वितीय IP Address Provide करता है ताकि आप इंटरनेट पर खोज कर सकें और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस से कनेक्ट हो सकें। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की IP Address क्या होता है (What is IP Address in Hindi) और IP Address कैसे पता करें। तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।

IP Address क्या होता हैं? (What is IP Address in Hindi)

IP address को हम सिंपल “IP” भी कहते हैं। आपको बता दें की IP address जो यह एक unique address होता है। कोई भी कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल डिवाइस या अन्य डिवाइस जो TCP/IP network से connect होता है। IP address का पूरा नाम (IP Address Full Form) Internet Protocol Address होता है।

इस unique address यानि IP Address से Internet या एक local network पर किसी भी device यानि कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल डिवाइस या अन्य डिवाइस जो TCP/IP network से connect होता है इन उपकरणों को आसानी से identify यानि इनका पहचान किया जा सकता है। 

आसान भाषा में कहें तो, IP Address इंटरनेट पर मौजूद किसी डिवाइस, वेबसाइट या एप्लिकेशन का Unique Address होता है। यह आपको किसी भी डिवाइस से उन तक पहुंचने और उनके बीच डेटा स्थानांतरित यानि डेटा ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। 

सरल शब्दों में कहें तो हम इंसानों को नाम से पहचाना जाता है, ठीक वैसे ही जैसे इंटरनेट पर Connect डिवाइस और वेबसाइट को उनके आईपी एड्रेस (IP Address) से पहचाना जाता है और उनके बीच डेटा का आदान-प्रदान यानि ट्रांसफर होता है। हम इंसानों में दो लोगों का नाम एक जैसा भी हो सकता है, लेकिन किसी भी दो डिवाइस का IP Address एक जैसा नहीं होता। IP Address प्रत्येक डिवाइस के लिए अलग-अलग होते हैं।

Related – LCD Full Form in Hindi And English: एलसीडी का फुल फॉर्म क्या होता है?

IP Address कितने प्रकार के होते हैं? (IP Address Type)

IP address दो प्रकार के होते हैं-

  1. IPv4
  2. IPv6

दोस्तों अब हम जानेंगे की IPv4 क्या है? और IPv6 क्या है?

IPv4 क्या है?

IPv4 का पूरा नाम internet protocol version 4 है, जो कि IP address का चौथा वर्जन है। इसका उपयोग इंटरनेट से जुड़े सभी उपकरणों को एक यूनिक IP address प्रदान करने के लिए किया जाता है, जो इन डिवाइसों को उनके IP address से पहचानने की अनुमति देता है। यह एक कनेक्शन रहित यानि कनेक्शन लेस प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग packet-switched layer network (जैसे Ethernet) में किया जाता है।

इसमें 32 बिट्स होते हैं जो 8 बिट्स के 4 ब्लॉकों में विभाजित है। प्रत्येक ऑक्टेट (Octet) में 8 बिट्स होते हैं। यह IP version 4 बिलियन से अधिक unique IP addresses प्रदान कर सकते हैं।

आजकल IPv4 का उपयोग अधिकांश उपकरणों में किया जाता है, जिनमें स्मार्टफोन, कंप्यूटर आदि शामिल हैं। इन सभी को इंटरनेट से जुड़ने के लिए एक unique IP address की आवश्यकता होती है। इस version  में, IP Address generate करने की एक Limit है उसके बाद डिवाइस कनेक्शन स्थापित नहीं कर सकता।

उसके लिए आपको अगले IP version, IPv6 की आवश्यकता पड़ेगी। जिसका अगले कुछ वर्षों में उपयोग बढ़ेगा। IPv4 का उदाहरण – 160.75.8.59

IPv6 क्या है?

इसे इंटरनेट प्रोटोकॉल version 6 कहा जाता है और यह IPv4 का advance और upgrade version है।

IP Address यह निर्धारित करते हैं कि आप इंटरनेट से जुड़े अरबों डिजिटल उपकरणों के नेटवर्क में कौन और कहां हैं। 

IPv6 यानि Internet Protocol version 6 भी एक प्रकार का logical address है जिसका उपयोग इंटरनेट पर आपके डिवाइस को विशिष्ट रूप से पहचानने के लिए किया जाता है। इसमें 128 बिट्स और 8 ऑक्टेट होते हैं और यह 340 ट्रिलियन IP address बनाता है।

IPv6 को IPv4 के प्रतिस्थापन यानी रिप्लेसमेंट के रूप में पेश किया गया है और इसे नेटवर्क के भीतर संचार के लिए किया जाता है। इसे इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फोर्स (IETF) द्वारा विकसित किया गया है।

IPv4 को 1980 के दशक में नेटवर्क के भीतर संचार की सुविधा के लिए विकसित किया गया था, लेकिन समय के साथ इंटरनेट की दुनिया में बहुत कुछ बदल गया है।

शुरुआत में इंटरनेट का इस्तेमाल केवल कुछ सीमित संस्थाएं ही करती थीं, लेकिन समय के साथ यह पूरी दुनिया में फैल गया, इसलिए IPv4 में उतनी क्षमता नहीं है या यूं कहें कि IPv4 के कुछ लिमिटेशन है, जिस कारण से भविष्य में इंटरनेट की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाएगा। जिसे ध्यान में रखते हुए IPv6 बनाया गया।

Related – Processor क्या है, कैसे काम करता है? What is Processor in Hindi

IP Address कैसे पता करें? (Find out IP Address in Hindi)

दोस्तों, अब हम जानेंगे की IP Address कैसे पता करें, इसे करने के दो तरीके हैं। सबसे पहले, अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर एक ब्राउज़र खोलें और What is My IP Address टाइप करके सर्च करें। यह आपका IP Address दिखा देगा और इस विधि का उपयोग किसी भी डिवाइस पर किया जा सकता है। 

हमारे डिवाइस का IP Address दो प्रकार का होता है, पहला होता है पब्लिक, जो सभी को दिखता है, और दूसरा होता है हमारे डिवाइस का प्राइवेट IP Address, जिसे केवल हम ही चेक कर सकते हैं। जो तरीका हमने अभी बताया हैं उस तरीके से हम Public IP Address चेक कर सकते हैं और अब जिस विधि के बारे में हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं उसका उपयोग करके हम अपने Private IP की जांच कर सकते हैं।

अपने Mobile का IP Address कैसे पता करें?

पहला स्टेप – सबसे पहले अपने मोबाइल की Settings को Open कर लीजिये।

दूसरा स्टेप – अब आप अपने मोबाइल के About Phone के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें।

                    

तीसरा स्टेप – About Phone के ऑप्शन पर क्लिक करने बाद स्क्रॉल डाउन करें और Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।

                 

चौथा स्टेप – अब आपको IP Address तथा मोबाइल की सारी महत्वपूर्ण जानकारी दिखने लग जाएगी।

                     

तो दोस्तों, इस आसान तरीके से आप अपने मोबाइल फोन का  IP Address पता कर सकते हैं। यदि आप अपने कंप्यूटर का IP Address जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

Related – System Software क्या होता है, काम कैसे करता है और इसके प्रकार

अपने Computer का IP Address कैसे पता करें?

पहला स्टेप – सबसे पहले आप अपने Computer में Start ऑप्शन पर जाएँ और Setting को ओपन कर लीजिये।

दूसरा स्टेप – सेटिंग में जाने के बाद आप Network & Internet के ऑप्शन में जाइये।

                               

तीसरा स्टेप – अब यहाँ से आप Wifi के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये और फिर Connected Device पर क्लिक कीजिये, जिससे आपके कंप्यूटर की IP दिखने लगेगी।

                                    

तो दोस्तों आपने देखा की अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर का IP Address पता करना कितना आसान है, इस तरह आप आसानी से अपना IP Address पता कर सकते हैं। अब आइए जानें कि किसी का भी IP Address कैसे पता करें?

किसी का भी IP Address कैसे पता करें?

दोस्तों, हम किसी अन्य व्यक्ति के डिवाइस या किसी और के डिवाइस का IP Address जानने के लिए एक वेबसाइट का उपयोग करने वाले हैं। जिसके माध्यम से एक Short Link Create करेंगे और इसे किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर करें जिसका आपको IP Address जानना है।

जैसे ही वह व्यक्ति इस लिंक को खोलेगा, यह वेबसाइट हमें उनका आईपी एड्रेस दिखाएगी। तो आइए जानते हैं इसे स्टेप बाय स्टेप कैसे करना है।

पहला स्टेप – सबसे पहले अपने मोबाइल या फिर अपने Computer में किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर लीजिये और iplogger.org वेबसाइट पर विजिट करिये।

दूसरा स्टेप – वेबसाइट पर विजिट करने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिखाए गये बॉक्स में आप कोई भी लिंक डाल दीजिये, जैसे- amazon.com, facebook.com या अन्य कोई भी और Create a shortlink पर क्लिक कीजिये।

                              

तीसरा स्टेप – अब आपके सामने एक लिंक दिखाई देगी और उस लिंक के आगे Copy का बटन दिखाई देगा यहाँ से आप इस लिंक को कॉपी कर लीजिये और आप जिसका भी IP Address पता करना चाहते हैं आप उसके साथ शेयर कर दीजिये।

                                   

चौथा स्टेप – अब समय-समय पर इस पेज को Refresh करते रहिये, जैसे ही User आपके शेयर किये गए लिंक पर क्लिक करके Visit करेगा तो आपको इस वेबसाइट पर User का IP Address तथा Country दिखने लग जाएगी और इससे आपको उसका IP Address पता हो जाएगा।

तो दोस्तों इंटरनेट की मदद से आप इस तरीके से आप बहुत ही सरल तरीके से किसी का भी IP Address पता कर सकते हैं।

Related – Mobile Number Se Location Kaise Pata Kare? मोबाइल नंबर से लोकेशन कैसे पता करे

किसी भी Website का IP Address कैसे पता करें?

वैसे आप बड़ी-बड़ी वेबसाइटों का आईपी एड्रेस गूगल के जरिए सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप यूट्यूब का IP Address जानना चाहते हैं, तो आप Google पर Youtube IP Address लिखकर सर्च कर सकते हैं और यह आपको यूट्यूब का IP दिखा देगा। यदि आप अपने कंप्यूटर से किसी वेबसाइट का IP Address जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

पहला स्टेप – सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Start या Window बटन को दबाइए और Command Prompt लिखकर सर्च करिए और इसे ओपन कर लीजिये। 

दूसरा स्टेप – अब यहाँ पर आप जिस भी वेबसाइट का IP Address पता करना चाहते हैं उसे इस तरीके से टाइप कीजिये। जैसे- ping www.amazon.com और Enter Press कर दीजिये। दोस्तों amazon.com की जगह आप किसी भी वेबसाइट का URL डालकर पता कर

तो दोस्तों कितना आसान है ना किसी भी वेबसाइट का IP Address पता करना, तो दोस्तों इस तरह से आप किसी भी वेबसाइट का IP Address का पता कर सकते हैं।

Related – टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान Advantages and Disadvantages of Technology in Hindi

FAQ,s

मोबाइल नंबर से आईपी एड्रेस कैसे निकाले?

पहला स्टेप – सबसे पहले अपने मोबाइल की Settings को Open कर लीजिये।
दूसरा स्टेप – अब आप अपने मोबाइल के About Phone के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें।
                    
IMG 20230829 071231
तीसरा स्टेप – About Phone के ऑप्शन पर क्लिक करने बाद स्क्रॉल डाउन करें और Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
                 
IMG 20230829 071215
चौथा स्टेप – अब आपको IP Address तथा मोबाइल की सारी महत्वपूर्ण जानकारी दिखने लग जाएगी।
                     
IMG 20230829 071259
तो दोस्तों, इस आसान तरीके से आप अपने मोबाइल फोन का  IP Address पता कर सकते हैं। यदि आप अपने कंप्यूटर का IP Address जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

मेरे फोन पर मेरा आईपी पता क्या है?

खुद के मोबाइल का आईपी एड्रेस जानने के लिए निम्न स्टेप Follow करे –
पहला स्टेप – सबसे पहले अपने मोबाइल की Settings को Open कर लीजिये।
दूसरा स्टेप – अब आप अपने मोबाइल के About Phone के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें।
तीसरा स्टेप – About Phone के ऑप्शन पर क्लिक करने बाद स्क्रॉल डाउन करें और Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
चौथा स्टेप – अब आपको IP Address तथा मोबाइल की सारी महत्वपूर्ण जानकारी दिखने लग जाएगी।

क्या किसी व्यक्ति को आईपी एड्रेस से ट्रैक किया जा सकता है?

हा आप किसी के मोबाईल डिवाइस का पता लगा सकते हैं।

क्या वेबसाइटें आपका आईपी पता देख सकती हैं?

iplogger.org से आप किसी का भी आईपी एड्रेस चेक (ip address chek) कर सकते हैं। अगर आपके द्वारा भेजी गई लिंक पर वह क्लिक करता है तो।

निष्कर्ष-

दोस्तों हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आज के इस लेख में हमने आपको IP Address क्या होता है, कैसे पता करें – What is IP Address in Hindi से जुड़ी सभी सुविधाएं बहुत ही आसानी से बताई हैं। आप IP Address से जुड़ी सभी जानकारी हमारे इस लेख की मदद से ले सकते हैं। हमने आपको बताया है कि  IP Address क्या होता है?IP Address कितने प्रकार के होते हैं? IP Address कैसे पता करें? इसके अलावा हमने आपको IPv4 क्या है? और IPv6 क्या है? इसके बारे में भी हमने आपको बताया है।

हमने आपको इसके बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसानी से दी है। आपको यह भी बताया है कि अपने Mobile का IP Address कैसे पता करें? अपने Computer का IP Address कैसे पता करें? इसके बाद किसी का भी IP Address कैसे पता करें? किसी भी Website का IP Address कैसे पता करें? यह सभी जानकारी हमने आप को बहुत ही आसानी से दी है। दोस्तों अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो हमारे इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

]]>
https://hindimeindia.com/what-is-ip-address-how-to-find-ip-address-in-hindi/feed/ 0